तेलंगाना। तेलंगाना में ग्रामीण निकाय चुनाव की डेट फाइनल हो गई है। राज्य चुनाव आयोग ने बतया कि अक्टूबर-नवंबर में निकाय चुनाव होंगे। मतदान पांच चरणों होगा।
बता दें कि तेलंगाना में जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (जेडपीटीसी), मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (एमपीटीसी) और ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होना है।
इन तारीखों को होगा मतदान
एमपीटीसी और जेडपीटीसी के चुनाव 23 और 27 अक्टूबर को दो चरणों में होंगे, जबकि ग्राम पंचायतों के लिए मतदान 31 अक्टूबर, 4 नवंबर और 8 नवंबर को तीन चरणों में होंगे।
इन चुनावों में 1।67 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। राज्य चुनाव आयुक्त रानी कुमुदिनी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
जेडपीटीसी और एमपीटीसी में डाले गए मतों की गिनती 11 नवंबर को होगी, जबकि ग्राम पंचायतों में मतगणना मतदान के बाद होगी।












