मणिपुर । मणिपुर में हिंसा के बाद बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपका भी दिल दहल जाएगा। सैंकड़ों की भीड़ दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग गुस्से में हैं और प्रशासन से सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। एक आदिवासी संगठन ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ पास के एक खेत में सामूहिक बलात्कार किया गया।
Read more: केजीएफ से भी खतरनाक होगी साउथ सुपरस्टार सूर्या की ये फिल्म, इस दिन आएगा टीजर
इस घटना के बाद सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मुख्य आरोपी किसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य अपराधी जिसने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और महिला को पकड़ रखा था उसे पहचान के बाद आज सुबह गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसका नाम हुइरेम हेरोदास मैतेई (32 वर्ष) है और वह पेची अवांग लीकाई का है।
Read more: केजीएफ से भी खतरनाक होगी साउथ सुपरस्टार सूर्या की ये फिल्म, इस दिन आएगा टीजर








