Advertisement Carousel

पत्नी के 6 टुकड़े कर दो महीने से पानी टंकी में छुपा रखी थी लाश

 इलाके में गंध फैलने से हुआ मामले का खुलासा, जिसने भी

सुना वो बर्बरता जान हैरान रह गया, पति से पूछताछ जारी

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्रांतर्गत उसलापुर में रविवार 5 मार्च की रात सिंटेक्स की पानी टंकी में 6 टुकड़ो में महिला की लाश मिली. जानकारी के मुताबिक 2 महीने पहले पति ने पत्नी की हत्या कर दी, फिर बॉडी के टुकड़ो को टेप से लपेटकर पानी टंकी में लाश छुपा दी थी. घर से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के बाद मामले सामने आने पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया.

आरोपी पति पवन सिंह

उसलापुर ओवरब्रिज के पास रहने वाले पवन सिंह ने अपनी पत्नी सती साहू की 2 महीने पहले हत्या कर दी थी. आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े किए और उसे अपने घर के छत में सिंटेक्स के पानी टैंक में 2 महीने से छुपा कर रखा हुआ था.

टुकड़ों में बरामद हुई लाश

घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने सकरी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो घर में रखे पानी टंकी में मृतका का शव टुकड़ों में पड़ा हुआ था.

Also read:रायपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, दूल्हे ने दूल्हन को मौत के घाट उतारा और खुद की जान भी ले ली

आरोपी शव को टेप से लपेट कर रखा हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स से भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर हत्या की वजह समेत सभी तथ्यों पर पूछताछ कर रही है.सकरी टीआई सागर पाठक उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देश पर ततपरता से जांच में जुटे है।