Advertisement Carousel

Lok Sabha Chunav 2024 1st Phase Voting: 19 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग, इन राज्यों में होंगे मतदान, देखें शेड्यूल

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, जिसमें पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम इसके अलावा तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, एमपी, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 फेस में वोटिंग होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे
19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी
26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी
7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होगी
13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी
20 मई को पांचवे चरण की वोटिंग होगी
25 मई को छठवें चरण की वोटिंग होगी
1 जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी