Advertisement Carousel

सरकारी नौकरी मिलते ही लड़की ने किया प्रेमी का ऐसा हस्र, माथा पीट रहा है लड़का, जानिए पूरा माजरा

अक्सर सुनने को मिलता है कि प्यार के बाद प्रेमी युगल शादी कर लेते हैं, लेकिन लड़के की नौकरी होते ही वह लड़की से रिश्ता तोड़ लेता है। ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं, लेकिन शनिवार को भागलपुर की जोगसर पुलिस चौकी में इसके उलट मामला देखने को मिला। जब लड़की ने नौकरी लगने पर लड़के के साथ रहने से इंकार कर दिया। दोनों प्रेमी युगल औरंगाबाद जिले के हैं।

Read More : Ganesh Chaturthi kab hai : गणेश चतुर्थी पर बन रहा यह खाद संयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी पैसों की बंपर बारिश 

लड़की शहर के ही एक सरकारी विभाग में कार्यरत है। दोनों में विवाद के बाद डायल 112 की टीम जोगसर थाने लेकर पहुंची थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि लड़के के साथ दोस्ती थी। कहा कि लड़के ने उसे ब्लैकमेल कर कोर्ट में शादी कर ली थी। जबकि वह शादी नहीं करना चाहती थी। साथ ही उसके घरवाले भी शादी के खिलाफ थे।

Read More : Wrong Size Bra: कहीं गलत तो नहीं आपकी ब्रा का साइज? हो सकते हैं ये साइट इफेक्ट, जानें यहां 

पिछले तीन महीने से उन दोनों का कोई संपर्क नहीं था, लेकिन लड़का शनिवार को उसके कार्यालय में आ धमका। हाथ पकड़कर बात करने का दबाव बनाया। इसी डर से उन्होंने डायल 112 की टीम को कॉल कर कार्यालय बुला लिया। वहीं लड़के ने कहा कि 2021 से दोनों का प्रेम संबंध था व जहानाबाद कोर्ट में शादी की थी। जोगसर थानेदार रंजीत कुमार ने कहा इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।