रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पंडवानी की महान साधिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई अब हमारे बीच नहीं रहीं। 70 वर्ष की उम्र में उन्होंने रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के कला और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शोक











