Advertisement Carousel

खत्म हुई मौसम की बेरुखी, राजधानी रायपुर में हो रही जोरदार बारिश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान हो रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश में गर्मी पड़ रही थी। जिसके कारण प्रदेश का तापमान बड़ गया था। आम जनता गर्मी के मारे परेशान हो गए थे। किसान पानी के लिए तरस रहे थे लेकिन उनका इंतजार आज खत्म हो गया और आज सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है।

राजधानी रायपुर में भी बारिश जमकर बरस रहे हैं। दोपहर 12बजे के बाद मौसम ने माहौल बनाना शुरू कर दिया और मौका पाते ही बादल जमकर बरसने लगे। राजधानी रायपुर में अभी जोरदार बारिश हो रही है। जिसके कारण मौसम में ठंडकता देखने को मिल रही है।