Advertisement Carousel

पश्चिम बंगाल में बैन हुई The Kerala Story, सीएम ममता बाेलीं-एक वर्ग को अपमानित करता है यह फिल्म…

 

कोलकाता। बाॅलीवुड फिल्म केरला स्टोरी (The Kerala Story) को लेकर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई राज्यों में भारी विरोध के बीच मशहूर प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरला स्टोरी सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाल मचा रही है। इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म द केरला स्टोरी को बैन कर दिया है। सीएम ममता बनर्जी ने इस फिल्म को लेकर कड़ा एक्शन लिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला किया है कि बंगाल में सभी थिएटर से फिल्म द केरला स्टोरी हटाई जाएगी और कहीं भी इस फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके साथ ही वेस्ट बंगाल से फिल्म द केरला स्टोरी बैन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सरकार नफरत फैलाने को बर्दाश्त नहीं करेगी। शांति बनाए रखने के लिए इस राज्य में केरला स्टोरी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि द कश्मीर फाइल्स क्या है, यह एक वर्ग को अपमानित करना है। केरल की कहानी क्या है, ये एक विकृत कहानी है। इस तरह से ममता बनर्जी सरकार ने फिल्म द केरला स्टोरी के खिलाफ एक्शन लिया है. इससे पहले ‘द केरला स्टोरी’ तमिलनाडु में भी बैन किया जा चुका है.

The Kerala Story : हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे: अमृतलाल शाह

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से फिल्म द केरला स्टोरी को बैन किए जाने के बाद फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान विपुल ने कहा है कि- बंगाल में फिल्म के बैन किए जाने पर हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे। ऐसा नहीं है कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां की सरकार हमें टारगेट करने‌ की कोशिश कर रही हैं। कई राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां भी फिल्म चल रही है, जैसे केरल में। हम यही चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा राज्य इस फिल्म को टैक्स फ्री करें।