Advertisement Carousel

नौकरानी ने डॉक्टर के घर से डेढ़ साल में चुराए 11 लाख, जाल में इस तरह फंसी

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला डॉक्टर दंपति के घर पर नौकरी करती थी. दंपति ने उसे 2019 में घरेलू कामकाज के लिए रखा था. 2022 से उनके घर से पैसे चोरी हो रहे थे. रकम कम थी, लिहाजा दंपति ने इतना ध्यान नहीं दिया. इसी महीने डॉक्टर ने अपनी अलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे. दो दिन बाद कैश गिना, तो करीब पांच लाख रुपये कम थे. जिसके बाद कैमरे की मदद से नौकरानी को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

Read More : पेट्रोल-डीजल के दाम हो सकते हैं कम, कल से इन नियमों में भी होगा बदलाव! जानें यहां सबकुछ 

डॉक्टर राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वो और उनकी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं और शहर के एक निजी अस्पताल में तैनात हैं. नैनीताल रोड पर उनका घर है. साल 2019 में उन्होंने मधु नामक महिला को अपने घर पर घरेलू कामकाज के लिए रखा था. उसे 4500 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा था. उन्होंने बताया कि 2022 से उनके घर में पैसे गायब होना शुरू हुआ. रकम ज्यादा बड़ी नहीं थी, लिहाजा उन्होंने ध्यान नहीं दिया.

Read More : जयपुर-मुंबई ट्रेन में फायरिंग, आरपीएफ ASI समेत चार की गोली मारकर हत्या 

अलमारी में रिकॉर्डिंग मोड में रखा हैंडी कैम

डॉक्टर सिंह ने आगे कहा कि 22 जुलाई को उन्होंने अलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे. 25 तारीख को जब अलमारी में रखा कैश गिना, तो 4.7 लाख रुपये कम थे. नौकरानी पर शक होने पर उन्होंने अलमारी में हैंडी कैम रिकॉर्डिंग मोड में रख दिया और जो नोट थे, उन नोटों के सीरियल नंबर की फोटो भी खींच ली. बीते दिन यानी शनिवार को पैसे फिर गिने, तो उसमें 7500 रुपये कम निकले. कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, तो मधु रुपये चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई.