Advertisement Carousel

अपराधियों के हौसलें बुलंद, रेत माफियाओं ने पटवारी को कुचल कर मार डाला…

मध्यप्रदेश। Crime News : शहडोल में अवैध रेत उत्खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि अवैध उत्खनन की सूचना पर पटवारी प्रसन्न सिंह ब्यौहारी में शनिवार देर रात अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ गए थे। जहां आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….

रीवा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय प्रसन्न सिंह ब्यौहारी जब साथियों के साथ अवैध रेत उत्खनन की जगह पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग ट्रैक्टरों में अवैध रेत लेकर निकल रहे थे। पटवारी प्रसन्न सिंह ने ट्रैक्टर के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक पटवारी को कुलचते हुए वहां से फरार हो गया।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर शुभम विश्वकर्मा और ट्रैक्टर मालिक प्रशांत सिंह दोनों मैहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….