Advertisement Carousel

बारिश ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह सड़कों पर तैरती दिखी गाड़ियां…

नई दिल्ली । देश के कई प्रदेशों में इस समय बारिश ने अपना कहर बरपा के रखा है। जोरदार बारिश से लोगों को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, हिप्र, उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा, मप्र, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। नदियां उफान पर है। वहीं गुजरात में भी बारिश ने तांडव मचा कर रखा है। मौसम विभाग ने भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जूनागढ़ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों से 24 जुलाई की रात तक बेवजह घर से न निकलने को कहा गया है। जूनागढ़ और आसपास के सभी पर्यटन स्थलों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों से बांधों और चेकडैम से दूर रहने को कहा गया है।

Read more: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव समिति के चेयरमैन बने दीपक बैज, सीएम बघेल समेत 9 मंत्रियों को मिली जगह…

जूनागढ़ में जिंदगी भले ही पटरी पर लौट रही हो लेकिन इधर मौसम विभाग ने रविवार को गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 जुलाई को राज्य में भारी बारिश हो सकती है। जूनागढ़ शहर में रविवार की सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटों में 241 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और बाढ़ में कई पशु बह गए।

Read more: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव समिति के चेयरमैन बने दीपक बैज, सीएम बघेल समेत 9 मंत्रियों को मिली जगह…