रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गुजरात के भावनगर में आयोजित समारोह से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मनसुख मांडविया तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली उपस्थित थे।
समारोह में रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस एवं भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस का एवं भावनगर से शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल और डबल इंजन की सरकार के चलते रविवार से नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ हुआ है।
इसमें छत्तीसगढ़ को रायपुर-जबलपुर लाइन की सौगात मिली है। एक दशक में छत्तीसगढ़ का रेल का बजट 21 गुना बढ़ा है और इस साल 6900 करोड़ की राशि मिली है। 47 हजार करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाएं संचालित हैं। जो रेलवे नेटवर्क और यात्री सुविधाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।













