मुंबई । साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में है। सूर्या की इस फिल्म को 400 करोड़ के ज्यादा के बजट के साथ बनाया जाएगा। इस फिल्म में एक्टर के आपोजिट दिशा पाटनी दिखाई देने वाली है। कंगुवा को तमिल के साथ तेलुगु, कन्नड़, मलयाली और हिंदी भाषा में डब करके रिलीज किया जाएगा। कंगुवा सूर्या की 42वीं फिल्म होने वाली है। इसका टीजर आज रात 12 बजे के बाद आएगा।
जैसे ही सूर्या 48 साल के हो जाएंगे। उनकी नई फिल्म कंगुवा का टीजर रिलीज कर दिया जाएगा। एक्टिंग लेवल पर यह फिल्म फैंस को निराश नहीं करेगी क्योंकि सूर्या इंडिया के वन ऑफ दी बेस्ट एक्टर्स में से एक है। सूर्या कि इस फिल्म को हिंदी में कैसा रिस्पांस मिलेगा। ये देखना दिलचस्प होगा। सूर्या की फिल्म जय भीम को हिंदी सर्किट में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। ऐसे में इस फिल्म का फायदा सूर्या 42 यानि कंगुवा को मिलने वाला है।















