Advertisement Carousel

पत्नी ने ही प्रेमी के संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Wife killed her husband कानपुर देहात का यह हत्याकांड हैरान करने वाला है. एक शख्स जेल में मिलता है, दोस्ती करता है, उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाता है और फिर पत्नी के साथ मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर देता है. आखिर कैसे हुआ ये सब? पुलिस को इस हत्याकांड में कुछ और लोगों की तलाश है.

Read more: सीमा हैदर ने हरियाली तीज पर लगाए जय श्री राम के नारे, दोनों का सनातनी अंदाज वायरल



उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके में पुलिस ने एक महिला को प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इन दोनों के बीच अवैध संबंध थे और दोनों ने कुछ लोगों की मदद से इस हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया है कि महिला का एक बच्चा पहले से ही है. और प्रेमी से अवैध संबंध के चलते ससुराल में उसका अक्सर विवाद होता रहता था.

क्या है इस हत्याकांड का पूरा मामला?
सिकंदरा के रहने वाले ऑटो चालक शोहित जोशी की दोस्ती पुखरायां के कन्हैया पांडेय से जेल में हुई. जेल से छूटने के बाद दोनों फिर मिले. कन्हैया का शोहित के घर आना-जाना शुरू हो गया और धीरे-धीरे शोहित की पत्नी से प्रेम संबंध हो गये. शोहित की पत्नी कन्हैया के पास ही रहना चाहती थी. लेकिन ससुराल में विवाद होने लगा तो वह पति और बच्चों के साथ पुखरायां में कन्हैया के घर के करीब किराये पर रहने लगी. शोभित भी यहीं कारोबार करने लगा.

Read more: सिनेमा जगत को फिर लगा बड़ा झटका, इस स्टार एक्टर का निधन, महज 25 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

प्रेमी के साथ मिकर पति की कराई हत्या
यहां आने के बाद शोहित की पत्नी और कन्हैया के बीच प्रेम संबंध बढ़ गये. जिसके बाद उसने कन्हैया के साथ मिलकर अपने पति शोभित को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. और एक दिन दो दोस्तों के साथ मिलकर कन्हैया ने बीबापुर गांव के पास शोहित की चाकू मारकर हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया.पुलिस ने बताया है कि महिला का एक बच्चा पहले से ही है. .