Advertisement Carousel

बदली और रिमझिम फुहारों से तापमान में बड़ी गिरावट, आज भी होगी हल्की बारिश…

भिलाई। भिलाई में गुरुवार का दिन दुर्ग जिले के लोगों के लिए खुशनुमा हो गया। दिनभर छाई बदली और रिमझिम फुहारों ने तापमान में बड़ी गिरावट कर दी। जिले का अधिकतम तापमान औसत से 3.4 डिग्री की गिरावट के बाद 30.2 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सुबह पहट से लेकर करीब 9.30 तक अच्छी बारिश हुई। करीब16.8 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।

इससे ह्यमिडिटी में भी कमी आई और हवा में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दुर्ग जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। बुधवार व गुरूवार की रात पाटन में 83.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अब तक पाटन में 167.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह जिले में सर्वाधिक है। गुरुवार को दुर्ग में 6.7 और धमधा में भी 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 167.2 मिमी पाटन तहसील में और न्यूनतम 24.2 मिमी धमधा तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 17.8 मिमी, तहसील अहिवारा में 44.2 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 52.2 मिमी और तहसील दुर्ग में 66.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 26 जून को तहसील दुर्ग में 6.7 मिमी, तहसील धमधा में 6.2 मिमी, तहसील पाटन में 83.2 मिमी, तहसील बोरी में 3.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 1.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।