Advertisement Carousel

राजधानी में आज से लू की संभावना, बिना वजहों से घर से निकलना पड़ सकता है भारी..

wether

रायपुर: आज राजधानी में लू चलने की संभावना है। प्रदेश में हिट वेव जैसी स्थिती बन सकती है। इस संबंध में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। मौसम जानकारों ने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बाहर ना निकलने की बात कही है। धूप से बचने के लिए आंखों पर चश्मा लगाने की बात कही है। साथ ही लगातार पानी का सेवन करते रहने कि हिदायत दी है।

Read More:शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई इलियाना डिक्रूज, फैंस ने पूछा कौन है बच्चे का पिता…

छत्तीसगढ़ के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी अगले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि बैतूल और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।