छत्तीसगढ़ विधनसभा चुनाव के लिए अब रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। राज्य की कई विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां दोपहर तक रिजल्ट आ सकता है, लेकिन कुछ विधानसभा सीटों के वोटर्स को रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। राज्य की करीब 7 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां सबसे आखिरी में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। पहले फेज में राज्य की 20 सीटों पर और दूसरे फेज में राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी।
Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….
प्रशासन ने काउंटिंग के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी जिलों में ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। ईवीएम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी व्यवस्था है। वहीं, कई विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता ईवीएम की पहरेदारी में लगे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर शिफ्ट में पहरेदारी कर रहे हैं।
Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….
किन विधानसभा सीटों का रिजल्ट देर से आएगा : कवर्धा, कसडोल, पंडारिया, सारंगगढ़, जशपुर, बिल्हा और मस्तूरी विधानसभा सीट का रिजल्ट सबसे देर से आएगा। यहां के लोगों को इस बात का लंबा इंतजार करना पड़ेगा कि उनके क्षेत्र का विधायक कौन बना। जानकारी के अनुसार, कवर्धा विधानसभा सीट में 29 राउंड में काउंटिंग होगी। कसडोल में भी 29 राउंड में वोटिंग होगी। वहीं, पंडरिया विधानसभा सीट में वोटों की गिनती 28 राउंड में पूरी होगी।










