Advertisement Carousel

Heavy Rainfall: अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल…

Heavy Rainfall Alert : नई दिल्ली। देश में इन दिनों मानसून के कारण भारी तबाही देखी जा रही है। कई राज्य बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। वहीं उत्तर से लेकर दक्षिण क्षेत्र तक भारी बारिश ने हाहाकर मचा दिया है। चारों तरफ जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं महाराष्ट्र में हर साल बारिश आफत बनकर बरसती है। इस बार के मानसून में भी अब तक मुंबई और पुणे में जोरदार बारिश और जलभराव देखने को मिला है।

मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार आज गुरुवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे पालघर के लिए ऑरेंज और रायगड के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक से लेकर गुजरात तक एक ऑफशोर ट्रफ पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा, जिसके कारण मुंबई समेत कई इलाकों में मध्य से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार के दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ठाणे के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई में आज भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रायगढ़ और रत्नागिरी में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।