Advertisement Carousel

कर्मफलदाता चलने लगे सीधी चाल, इन तीन राशियों की बदलेगी किस्मत, जमकर कृपा बरसाएंगे शनिदेव

Rashifal

Shani Margi 16 November 2024 Rashifal: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्त, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। अभी नवंबर का महीना चल रहा है। कल यानि 15 नवंबर को शनिदेव रात 8 बजकर 39 मिनट पर मार्गी हो गए , यानी कि सीधी चाल चलना शुरु कर दिया है। 29 मार्च तक सीधी चाल चलते हुए वह कुंभ से मीन राशि में परिवर्तन करेंगे। जिन लोगों की भी साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो उन लोगों के लिए शनि देव की वक्री/ मार्गी चाल और राशि परिवर्तन और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है..

मेष राशि

शनि देव का कुंभ राशि में मार्गी होना मेष राशि के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ आत्म मंथन भी कर सकते हैं। जीवन में कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

कन्या राशि

शनि राशि परिवर्तन कर कन्या राशि वाले जातकों के लिए कई खुशखबरी लेकर आएगा। जातकों को करियर, बिजनेस और मान-सम्मान समेत कई मायने में काफी अच्छा साबित होगा। हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि

शनि देव का मार्गी होने से मकर राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। अचानक लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने शुरू हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।