Advertisement Carousel

कभी भी भाजपा का हाथ थाम सकते है ये चार विधायक, चोरी छिपे प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात

नयी दिल्ली: These Four MLAs May Join BJP हरियाणा में बृहस्पतिवार को चार निर्दलीय विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रभारी बिप्लव देब से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच मतभेदों की खबर सामने आ रही है।

Read More: ‘मैं ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे किसी की जान जाए’ शराबबंदी के मुद्दे पर बोले सीएम भूपेश बघेल

These Four MLAs May Join BJP देब ने एक बयान में कहा कि बैठक में हरियाणा के विधायक धर्मपाल गोंदर, राकेश दौलताबाद, रणधीर सिंह और सोमवीर सांगवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ‘डबल इंजन’ सरकार के तहत राज्य की प्रगति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

These Four MLAs May Join BJP बहुमत हासिल करने में विफल रहने के बाद हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 2019 में भाजपा ने जेजेपी से हाथ मिलाया था। जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

These Four MLAs May Join BJP

These Four MLAs May Join BJP हालांकि, दोनों दलों के नेताओं ने हाल ही में यह कहते हुए एक-दूसरे पर कटाक्ष किया कि जेजेपी ने भाजपा को समर्थन देकर कोई एहसान नहीं किया, क्योंकि क्षेत्रीय दल भी सरकार में शामिल हो गए हैं। दोनों दल इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि क्या वे 2024 के विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे।