Advertisement Carousel

भूपेश बघेल, सिंहदेव और शिव कुमार डहरिया समेत प्रदेश के ये नेता लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव…

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजीव भवन में जारी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को रायपुर से प्रत्याशी बनाने पर चर्चा हुई तो वहीं टीएस सिंहदेव को बिलासपुर से प्रत्याशी बनाने पर चर्चा की गई है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

इनके अलावा भूपेश बघेल को राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाने पर चर्चा, दुर्ग या महासमुंद से ताम्रध्वज साहू के नाम पर चर्चा हुई है। वहीं जांजगीर से शिव डहरिया के नाम पर चर्चा हुई है। कांकेर से मोहन मरकाम/फूलोदेवी नेताम के नाम पर चर्चा की गई है। इनके अलावा सरगुजा से अमरजीत भगत समेत 3 अन्य नामों पर भी चर्चा की गई है। कोरबा से सांसद ज्योत्सना महंत के नाम पर चर्चा हुई है। बस्तर से दीपक बैज के चुनाव लड़ने को लेकर संशय है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

इस मामले में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष रजनी पाटिल ने कहा कि हमने सभी बड़े नेताओं से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। बाकी निर्णय पार्टी आलाकमान को लेना है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी