Advertisement Carousel

Vinayak Chaturthi 2023 : विनायक चतुर्थी कल, बन रहे हैं ये दुर्लभ योग, इन राशि वालों पर होगी गणपति की कृपा

Earn Bumper Money on Vinayaka Chaturthi मलमास के खत्म होते ही सावन का महीना एक बार फिर से शुरू हो चुका है। इस बार अधिकमास के कारण सावन का महीना पूरे 2 महीने का है। सनातन धर्म में चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को अद्भभुत लाभ प्राप्त होते हैं। इस बार सावन मास की विनायक चतुर्थी 20 अगस्त 2023 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणपति की विधिवत पूजा की जाती है। इस बार विनायक चतुर्थी पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस बार इन राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।

Read More : CG Election 2023: दिल्ली -पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में ‘आप’ की रणनीति, अरविंद केजरीवाल ने जारी किए गारंटी कार्ड 

सावन मास की विनायक चतुर्थी पर बन रहें ये योग

Earn Bumper Money on Vinayaka Chaturthi इस बार सावन मास की विनायक चतुर्थी पर 5 शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों से व्रत और पूजा करने वाले को कई गुना फल मिलेगा। साथ ही इस दिन किए गए काम भी सफल होंगे। विनायक चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि योग, शुभ योग और साध्य योग बन रहे हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग – 20 अगस्त 2023 की सुबह के 6 बजे से लेकर 21 अगस्त 2023, की सुबह 4 बजकर 20 मिनट
रवि योग – 20 अगस्त 2023, सुबह 6:21 – अगस्त 21, 2023, सुबह 4:22
अमृत सिद्धि योग – 20 अगस्त 2023 सुबह 6:21 – अगस्त 21, 2023 सुबह 4:22
साध्य योग – 19 अगस्त 2023, रात 9:19 बजे – अगस्त 20, 2023, रात 9:59 बजे
शुभ योग – 20 अगस्त 2023, सुबह 9:59 – अगस्त 21, 2023, सुबह 10:21

Read More : IRCTC TOUR PACKAGE : IRCTC लेकर आया स्पेशल टूर सेवा, जहां सब कुछ रहेगा फ्री, मात्र इतने रुपये में लेंगे पूरी जन्नत का मजा

इन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि-राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि पर भगवान गणेश की कृपा सदैव बनी रहती है। उसके जीवन में संकट अधिक समय तक नहीं रहेगा। मंगल मेष राशि का स्वामी है। विनायक चतुर्थी पर मेष राशि वालों को भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लिए भी ये दिन शुभ फल देने वाला रहने वाला है। इस विनायक चतुर्थी पर गणेश भगवान को हरी दूर्वा अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होगा।

मकर राशि- गणेश जी को मकर राशि बेहद ही प्रिय है। इन राशि के जातको पर गणपति की कृपा सदैव बनी रहती है। विनायक चतुर्थी के दिन गणेश मंदिर में जाकर पूजा करने से विशेष लाभ प्रदान होगा