Advertisement Carousel

Third Monday of Sawan 2024: सावन का तीसरा सोमवार आज, ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा शिवालय…

Third Monday of Sawan 2024: देश भर में सावन का महीना बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बड़े ही मन से पूजा-पाठ कर रहे हैं। आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर सभी शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। भक्त सुबह से ही बाबा भोलेनाथ को बेल पत्र, फूल, दूध आदि अर्पण कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

वहीं अगर बात की जाए मध्य प्रदेश के उज्जैन की, तो आज सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई। प्रदेश के शिवालयों में साज सज्जा और विशेष पाठ पूजा की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सावन के तीसरे सोमवार यानी की आज विशेष योग बन रहे हैं। वहीं आज शिव मंदिरों में भी सुबह से जयकारे गूंज रहे हैं।