Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में ये भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, व्यापम ने जारी किया आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्रयोगशाला तकनीशियन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मंडल द्वारा 29 सितम्बर को उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारण से स्थगित कर दिया गया है. इस परीक्षा का आयोजन अब 6 अक्टूबर को किया जाएगा.