Advertisement Carousel

भाजपा ने अबकी बार कार्टून के जरिए सीधे दीपक बैज पर साधा निशाना, धर्मान्तरण को बनाया मुद्दा…

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्टूनों के जरिए कांग्रेस प्रत्याशियों पर हमला बोल रही है. ताजा कड़ी में बस्तर सांसद दीपक बैज को ‘धर्मांतरण स्पेशलिस्ट’ करार देते हुए कार्टून जारी किया है, जिसमें वे क्रास लिए हुए सोनिया गांधी से कह रहे हैं कि अगर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो वे धर्मान्तरण के रिकार्ड तोड़ देंगे.

Read more:कार्टून युद्ध पर कांग्रेस के आरोप पर उप मुख्यमंत्री साव ने किया पलटवार, कहा- नैतिकता की बात कांग्रेस को शोभा नहीं देता…

बता दें कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्टूनों का सहारा लिया है. इसकी शुरुआत राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की थी, जिन्हें जिहादी गिरोह का अगुवा बताते हुए राजनांदगांव को जिहादगांव बनाने का आरोप लगाया था.

Read More: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में बढ़ा छत्तीसगढ़ का दायरा, डा. पूर्णेन्दु चुने गए मध्‍य के क्षेत्र संघ चालक

भाजपा ने केवल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ही नहीं बल्कि कार्टूनों के जरिए जांजगीर-चांपा प्रत्याशी शिव डहरिया, कोरबा प्रत्याशी ज्योत्सना महंत, रायपुर प्रत्याशी विकास उपाध्याय और महासमुंद प्रत्याशी पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पर निशाना साधा था. ताजा कड़ी में बस्तर से सांसद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधा है.