Advertisement Carousel

पुरी 49 रुपए में महाप्रसाद की ऑनलाइन बिक्री पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस…

पुरी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने भगवान जगन्नाथ के पवित्र महाप्रसाद की ऑनलाइन बिक्री के आरोप में एक प्रमुख फूड डिलीवरी ऐप के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि ऐप ने सोशल मीडिया पर वायरल एक विज्ञापन में पुरी मंदिर की तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि केवल 49 रुपए में पवित्र कार्तिक माह के दौरान ‘असली महाप्रभु का प्रसाद’ घर बैठे मिलेगा।

प्रशासन ने इसे भक्तों के साथ धोखाधड़ी और महाप्रभु का अपमान बताया है। पुरी साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि ऐप को तुरंत प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं।