Advertisement Carousel

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों की खैर नहीं, मुख्य सचिव अमिताभ ने दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश…

रायपुर : फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी हासिल करने और फिर उनके खिलाफ हुई शिकायतों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से नाराज एससी-एसटी के युवाओं ने दो दिन पहले बड़ा प्रदर्शन किया था। उन्होंने नग्न होकर सड़क पर तख्ती के साथ दौड़ लगाई और विधानसभा कूच की कोशिश भी की। इस पूरे प्रदर्शन की गूँज जहां पूरे देश में सुनाई दी तो वही अब प्रदेश सरकार भी हरकत में आ चुकी है।

16 विभागों के साथ बैठक

राज के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज प्रदेश के 16 विभागों के सचिवों के साथ एक अहम बैठक की हैं। इस बैठक में उन्होंने विभागीय सचिवों को फर्जी प्रमाणपत्र धारकों के खिलाफ शिकायतों के निराकरण और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अमिताभ जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने वालों को तत्काल बर्खास्त किया जाएँ, उनपर मामले दर्ज किये जाएँ। उन्होंने यह भी निर्देश दिया हैं कि कोर्ट में लंबित केस में स्टे के खिलाफ भी अपील करें।