Advertisement Carousel

नल कनेक्शन काटने पहुंचे निगम कर्मियों को मिली गोली मारने की धमकी, वीडियो हो रहा वायरल…

जगदलपुर। बदलते समय में कोई भी काम सुरक्षित नहीं है. यहां तक नल कनेक्शन काटना भी आज के समय में खतरे से भरा हो गया है. ऐसा ही एक मामला जगदलपुर में सामने आया है, जहां नल कनेक्शन काटने पहुंचे निगम की टीम को बकायादार ने गोली से मारने की धमकी दे डाली. वीडियो में कैद यह पूरा वाकया सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

शहर में बकायादारों से जलकर वसूली के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है. इस कड़ी में निगम की टीम मोतीलाल नेहरू वार्ड में नल कनेक्शन काटने पहुंची थी. इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया. इनमें से एक शख्स ने तो निगम कर्मियों को गोली मारने की धमकी तक दे डाली.

बताया जा रहा है कि वार्ड में लंबे समय से जलकर बकाया है, जिस पर निगम सख्ती बरत रहा है. विरोध के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इस पूरे घटनाक्रम का एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है निगम कर्मियों ने मामले को गंभीर बताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है.