छत्तीसगढ़: कबीरधाम जिले के नेउर गांव की तीन बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। किरण महोबिया, ज्योति महोबिया और सुमन महोबिया ने इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल कर परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।तीनों बहनों की इस उपलब्धि पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वयं उनके घर पहुंचे और छात्राओं के साथ उनके माता-पिता भगवती महोबिया और राम महोबिया को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कबीरधाम की तीन बहनों ने रचा नया इतिहास, एक साथ NEET पास करने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई











