Advertisement Carousel

आज इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम साय, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

CG CM Visit

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 30 दिसंबर शनिवार को राजधानी रायपुर में व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, घर में कभी नहीं होगी सुख और समृद्धि की कमी… 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के ग्राम बगिया से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 11.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में आयोजित रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, घर में कभी नहीं होगी सुख और समृद्धि की कमी… 

मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना आएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.15 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान सरस्वती विहार रोहणीपुरम् जाएंगे और वहां मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् दोपहर 3.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, घर में कभी नहीं होगी सुख और समृद्धि की कमी…