Advertisement Carousel

IND vs SL Final Match: आज भारत-श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला, क्या बारिश बनेगी मुसीबत?

IND vs SL Final Weather : आज भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच आज एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विश्व कप से पहले दोनों टीमों के पास अपनी तैयारी को अमलीजामा पहनाने का मौका है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फैंस भारत-पाकिस्तान फाइनल की उम्मीदें लगाए बैठे थे। पाकिस्तान को टूर्नामेंट जीतने का पसंदीदा माना जा रहा था।

Read more : CG Weather Update : प्रदेश में मानसून पर लगा ब्रेक, अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना 

 

 

हालांकि, पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और सुपर फोर में दो मुकाबले हार कर बाहर हो गई। वहीं, श्रीलंका ने काफी प्रभावित किया। श्रीलंकाई टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उसने पिछले साल टी20 फॉर्मेट में इस टूर्नामेंट को जीता था। अब उसके सामने सात बार की एशिया कप चैंपियंस भारत की चुनौती है। हालांकि, इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। आइए जानते हैं…

 

IND vs SL Final Weather : इस साल एशिया कप हाईब्रिड फॉर्मूला पर खेला गया था। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में खेले गए। वहीं, सुपर फोर और फाइनल समेत नौ मुकाबले श्रीलंका में आयोजित होने थे। हालांकि, श्रीलंका के खाते में जितने मैच गए, उसमें से लगभग सभी मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। ग्रुप स्टेज और सुपर फोर के मैचों को रुक-रुककर कराया गया, ओवर्स में कटौती भी हुई, जिससे फैंस का रोमांच खराब हुआ।

Read More : Raipur Ganesh Pandal : रायपुर में बने इस गणेश पंडाल की देशभर में हो रही चर्चा, जानें क्या है खास 

 

IND vs SL Final Weather : ग्रुप स्टेज और सुपर फोर के कुछ मुकाबलों में लगभग पूरा स्टेडियम खाली रहा। यहां तक कि घरेलू टीम श्रीलंका के मैचों में और भारत-पाकिस्तान मैच में ज्यादा दर्शक नहीं जुटे। हालांकि, श्रीलंका-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम खचाखच भरा रहा था। अब जबकि श्रीलंकाई टीम फाइनल में पहुंच गई है, तो स्टेडियम के भरे रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश फिर से खलल डाल सकता है।

 

आज कैसा है कोलंबो का मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में रविवार को ओवरकास्ट कंडीशन रहेगा। यानी बादल छाए हुए रहेंगे। सुबह वहां कुछ हिस्सों में बारिश हुई और दोपहर में भी बारिश की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज कोलंबो में बारिश की 90 प्रतिशत संभावना है और आंधी की संभावना 54 प्रतिशत है। स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे, दोपहर एक बजे, शाम छह बजे, रात आठ बजे और रात 10 बजे आंधी-तूफान आने का अनुमान है। मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा और बारिश की वजह से इसकी शुरुआत में देरी हो सकती है।

 

रविवार को कोलंबो का मौसम:

दोपहर 2 बजे: तापमान – 28 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 49 फीसदी

दोपहर 3 बजे: तापमान – 29 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 49 फीसदी

शाम 4 बजे: तापमान – 29 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 49 फीसदी

शाम 5 बजे: तापमान – 29 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 49 फीसदी

शाम 6 बजे: तापमान – 27 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 61 फीसदी

शाम 7 बजे: तापमान – 27 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 49 फीसदी

रात 8 बजे: तापमान – 27 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 57 फीसदी

रात 9 बजे: तापमान – 28 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 49 फीसदी

रात 10 बजे: तापमान – 27 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 65 फीसदी

रात 11 बजे: तापमान – 27 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना – 49 फीसदी