Advertisement Carousel

Aaj Ka Rashifal : आज इन तीन राशि वालों के ऊपर भगवान शंकर की रहेगी कृपा, सभी तरफ से होगी छप्पड़-फाड़ धन की वर्षा, जानें अपना राशिफल

Chaturgrahi Yog

Aaj Ka Rashifal 9 October ​ 2023: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 9 अक्टूबर, दिन सोमवार है. ये दिन शिवजी जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान.

 

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. सेहत का ख्याल रखें, खासकर मां का. एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. कामकाज ठीक चलेगा. किसी खास से मुलाकात होगी.

 

वृष राशि: वृष राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. कामकाज ठीक चलेगा. आज ज्यादा खर्चे हो सकते हैं. छात्रों के लिए दिन ठीक है ,मेहनत करें. शाम को कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं.जरूरी काम से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार में शांति रहेगी. लव लाइफ ठीक रहेगी.

 

मिथुन राशि: इन जातकों के लिए दिन मध्यम दिखाई दे रहा है. आज दिन अच्छा जाएगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा.लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी.

 

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. धनलाभ हो सकता है. शाम को पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जो अच्छी होगी. कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा. प्रमोशन का योग बन रहा है.

 

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए दिन औसत रहने वाला है. आज कामकाज मध्यम रहेगा. घर में किसी बात पर विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें. आज जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी. मां की सेहत अच्छी रहेगी. आज किसी को पैसे उधार न दें. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा.

Read More : Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि पर बन रहे हैं खास योग, जानें तिथि और मुहूर्त 

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए दिन ठीक ठाक है. कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा. कामकाज ठीक रहेगा, दोपहर बाद मुनाफ हो सकता है. कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है. स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा.

 

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम है. बिजनेस नरम रहेगा. नया काम अभी शुरू नहीं करें. ऑफिस में दिन व्यस्त जाएगा. आज का काम आज ही निपटाने की कोशिश करें. जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़े. छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी.

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन सही रहेगा. आज सेहत का खास ख्याल रखना है. पुराने दोस्त से मुलाकात होगी. कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. आज घर के किसी मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे. लव लाइफ अच्छी रहेगी.

 

धनु राशि: इन जातकों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा. आज गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है. बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है. पैसे का लाभ हो सकता है.

 

मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. आज का दिन दिन खुशियां लेकर आएगा. राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा. शाम को थकान हो सकती है. भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान कर सकते है. किसी से पैसे न दें और नहीं लें.

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है. कामकाज ठीक रहेगा. साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है. बिजनेस में बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

 

मीन राशि: मीन राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. आज छात्रों को मेहनत करनी होगी. आज जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा. शाम को लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है. फालतू के झगड़े में पड़ने से बचें, बात बढ़ सकती है.

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h