Advertisement Carousel

Today Weather Update: इन हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल, 15 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: Today Weather Update पूरे भारत में मानसून की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसकी वजह से ​तापमान में गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Today Weather Update मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 11 नवंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट आने वाले कई दिनों के लिए जारी किया है। यानी 12, 13 और 14 नवंबर को भी प्रदेश में कई जगह पर बारिश हो सकती है। 15 नवंबर को कई जगह पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2℃ से 3℃ तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।