Advertisement Carousel

Tomato Price Hike: अभी और रुलाएगा टमाटर, इन शहरों में 250 रुपए/किलो तक बिका टमाटर…

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में टमाटरों के दामों ने लोगों ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं और फिलहाल इनमें कोई कमी होती नहीं दिख रही है। कई लोग सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल करना भी बंद कर चुके हैं। मानसून की भारी बारिश और आपूर्ति प्रभावित होने से शनिवार को प्रमुख शहरों के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गईं। चंडीगढ़ में तो इसके फुटकर दाम 300 से 350 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। वहीं गाजियाबाद में टमाटर 250 रुपये किलो तक बिका।

Read more: बृजमोहन पर भड़के सीएम बघेल, बोले 15 साल तक कलाकारों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया…

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत लगभग 117 रुपये प्रति किलोग्राम रही। खुदरा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर, पटना और लखनऊ जैसे चुनिंदा शहरों में 90 रुपये प्रति किलोग्राम की छूट पर टमाटर बेच रही है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) केंद्र की ओर से मोबाइल वैन के जरिये रियायती दर पर टमाटर बेच रहे हैं।

Read more: बृजमोहन पर भड़के सीएम बघेल, बोले 15 साल तक कलाकारों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया…