Advertisement Carousel

Gold Price Today : सोने और चांदी में दामों में आयी जबरदस्त उछाल, जानें ताजा रेट

Gold Rate in Diwali

Gold Silver Price on 22 Sept 2023: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सिलसिला आज (बुधवार) को थम गया. इसी के साथ दोनों धातुओं की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई. जहां सोने के दाम मामूली गिर गए तो वहीं चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट हुई तो वहीं चांदी के दाम 380 रुपये कम हो गए. इसके बाद 22 कैरेट वाला सोना 54,533 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया.

Read more :Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर सीएम भूपेश बघेल का बयान , बोले-कांग्रेस पार्टी ने इसको समर्थन दिया है

 

 

जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड के दाम 59,490 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए. वहीं चांदी का भाव कम होकर 72,170 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया. उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.10 फीसदी यानी 58 रुपये गिरकर 59,224 रुपये पर ट्रेंड करने लगा. जबकि चांदी की कीमत 0.51 प्रतिशत यानी 370 रुपये कम होकर 72,199 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई.

 

देश के प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी का भाव

 

दिल्ली में सोना 54,349 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. जबकि 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव गिरकर 59,290 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की कीमत यहां 71,940 रुपये प्रति किग्रा पर व्यापार कर रही हैं. जबकि मुंबई में 22 कैरेट वाला सोना 54,441 रुपये प्रति दस ग्राम बिक कर रहा है. वहीं 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 59,390 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. में चांदी की कीमत कम होकर 72,070 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई हैं.

Read more :CG Government Jobs : छत्तीसगढ़ रामकृष्ण मिशन में निकली है इन पदों पर भर्ती, जानें पूरा डिटेल 

 

 

वहीं कोलकाता में सोना (22 कैरेट) 54,368 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. यहां 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 59,310 रुपये प्रति दस ग्राम में मिल रहा है. जबकि चांदी का भाव कोलकाता में 71,970 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. चेन्नई सोना (22 कैरेट) 54,597 रुपये तो 24 कैरेट वाला गोल्ड 59,560 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है. वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 72,280 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

*अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h