Advertisement Carousel

निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार ढहने से दो लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल..

रंगारेड्डी। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम ढहने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Read more: Aaj ka Rashifal : आज इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, हनुमान जी की कृपा से जमकर बरसेगा धन, आएगा नौकरी का लेटर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया। इस वीडियो में बुलडोजर से मलबा हटाते हुए देखा जा सकता है। इस हादसे के बाद राजेंद्रनगर के डीसीपी जगदेश्वर रेड्डी का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया कि एक शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि मलबे से दूसरे शव को निकालने की कोशिश जारी है।

Read more: Aaj ka Rashifal : आज इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, हनुमान जी की कृपा से जमकर बरसेगा धन, आएगा नौकरी का लेटर