Advertisement Carousel

Umang Singhar on Indore Mayor : इंदौर मेयर के खिलाफ वायरल वीडियो पर उमंग सिंघार का ट्वीट, कहा- ‘आधा कार्यकाल पूरा होने से पहले ही ध्वस्त हो गई उम्मीदें’

इंदौर। Umang Singhar on Indore Mayor : मध्यप्रदेश के इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ चल रही वायरल वीडियो पर अब बवाल मचना शुरू हो चुका है। इस वीडियो को लेकर अब कांग्रेस नेता उमंग सिंगार ने ट्वीट किया है। इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव से लोगों की उम्मीदें होती थी, वे सब उनका आधा कार्यकाल पूरा होने से पहले ही ध्वस्त हो गई! देश में लगातार 7 बार स्वच्छता में अव्वल रहने वाला इंदौर आज हर तरह से बर्बाद हो गया!

सड़कें इतनी खराब हो गई कि चलने लायक नहीं बची! गड्ढे खोदे गए, तो उन्हें भरा नहीं गया! लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं! हर दूसरे-तीसरे घर में डेंगू या चिकनगुनिया के मरीज हैं। फॉगिंग मशीन है, पर उसका उपयोग नहीं किया जा रहा!बारिश में पूरा शहर तालाब बना रहा! शहर को लेकर कोई प्लानिंग नहीं!

अब तो परेशान लोग वीडियो बनाकर अपनी समस्याएं सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे! क्योंकि, कोई उनकी सुनने वाला नहीं। वैसे भी पुष्यमित्र भार्गव इंदौर शहर के मेयर कम, फूटी कोठी से महू नाका तक के मेयर ज्यादा लगते हैं! बाकी तो बचता है, उसके लिए क्षेत्र क्रमांक-2 है न!