Advertisement Carousel

Rajnath Singh Health Update: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में किए गए भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट…

Rajnath Singh admitted to Delhi AIIMS: नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से दिल्ली में एम्स में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पीठ दर्द की शिकायत पर न्यूरो सर्जरी विभाग में दाखिल कराया गया है। जहां न्यूरो सर्जन डॉक्टर अमोल रहेजा की निगरानी में उनका ईलाज किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक एम्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में गुरुवार सुबह भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें उनके पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है।