Advertisement Carousel

UP News: ‘दोनों मर गई हैं’, छोटी बहनों को फावड़े से काटने के बाद प‍िता से बोली युवती, वजह कर देगी हैरान

इटावा : UP News यूपी के इटावा में रविवार की शाम को घर के अंदर दो मासूम बहनों की फावड़े से गला काटकर हत्या कर देने के मामले में बड़ी बहन ही कातिल निकली। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बहनों की हत्या की थी पुलिस ने बड़ी बहन अंजली पाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Read More : Virat Kohali New Record : कोहली का नंबर-3 पर ‘विराट’ रिकॉर्ड, पोंटिंग को पछाड़ इस मामले में बनें नंबर-1 

UP News एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने पुलिस लाइन्स में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में जयवीर पाल की बड़ी पुत्री अंजली को एक माह पूर्व मोबाइल फोन पर दोनों छोटी बहनों शिल्पी उम्र सात वर्ष व रोशनी उम्र पांच वर्ष ने बात करते हुए देखा था। इसकी शिकायत पिता से की थी।

Read More : Suhagrat Video : सुहागरात के दिन ही किस्मत को कोसने लगी नई नवेली दुल्हन, खुला पति का ये गुप्त राज, जानें पूरा माजरा 

छोटी बहन ने कही प‍िता से शि‍कायत की बात तो…

रविवार की शाम को पास के ही गांव का एक लड़का घर पर आ गया और अंजली से बातें करने लगा। इस पर शिल्पी ने पिता से शिकायत करने की बात कही। इस पर अंजली ने गुस्से में आकर फावड़े से उसका गला काट डाला। उसे मारते हुए छोटी बहन रोशनी से देख लिया तो उसको भी मार डाला। उसके बाद खून से सने फावड़े को पानी से धोया और शाम करीब साढ़े छह बजे अपने माता-पिता को उनके मरने की सूचना दी।

Read More : CG Vidhansabha Election 2023 : इस वजह से अटकी है दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की लिस्ट, क्या बीजेपी से आगे निकलेगी कांग्रेस? 

युवती ने कबूल क‍िया जुर्म

घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जो साक्ष्य मिले उससे प्रतीत हुआ कि कोई नजदीकी व्यक्ति ही इस घटनाक्रम में शामिल है। बड़ी बहन ने रात में जुर्म कबूल कर लिया। युवक की तलाश की जा रही है।