नई दिल्ली: मणिपुर हिंसा पर गुरुवार को भी संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोकसभा स्पीकर को कार्यवाही सिर्फ 6 मिनट में ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
Read More : सूर्य की तरह चमकेगा इन तीन राशियों का भाग्य, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी पैसों की बरसात…
उधर, राज्यसभा में भी विपक्ष के सांसद तख्तियां लेकर पहुंचे और प्रधानमंत्री सदन में आओ, सदन में आके कुछ तो बोलो, प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ो… जैसे नारे लगाते देखे गए। यह देख एनडीए के सांसदों ने जवाब में मोदी…मोदी के नारे लगाए। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट नारेबाजी हुई।
इससे पहले I.N.D.I.A के सभी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्षी सांसदों ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर अपना विरोध जताने के लिए यह निर्णय लिया है। इधर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर होने के बाद कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को गुरुवार (27 जुलाई) को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया। इसमें कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों को पूरे दिन सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।
Read More : राजधानी में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सामने आई ये बड़ी वजह.
कांग्रेस ने पेश किया नो-कॉन्फिडेंस मोशन
मानसून सत्र के पांचवें दिन 26 जुलाई को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मंजूरी दे दी। स्पीकर ने नियमों के तहत 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन के बाद कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का समय, सभी दलों से बातचीत के बाद तय करेंगे।









