छत्तीसगढ़ : लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने साफ कहा है कि वायरल किए जा रहे दावे पूरी तरह भ्रामक हैं और उनका वास्तविक चयन प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। आयोग के अनुसार, परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी के आधार पर ही तैयार और जारी किए गए हैं।
CGPSC रिजल्ट पर मचा बवाल, वायरल नामों को लेकर आयोग ने तोड़ी चुप्पी, कहा- चयन प्रक्रिया में नहीं हुई कोई गड़बड़ी












