Advertisement Carousel

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा : हिंदू संगठन के विरोध के बाद कब्रिस्तान में किया गया दफन

धमतरी। मतांतरित व्यक्ति के मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर गांव में जमकर हंगामा हुआ। शव को गांव में दफनाने की तैयारी की सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पूरा मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ाईभाठा का है।

हिंदू जागरण मंच के सदस्य डाकेश्वर साहू ने कहा कि व्यक्ति ने मतांतरण के बाद अलग धार्मिक पद्धति को अपनाया था, इसलिए अंतिम संस्कार भी उसी धर्म की परंपराओं और निर्धारित स्थल पर किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी अवगत कराया

ईसाई कब्रिस्तान में हुआ अंतिम संस्कार
मामले की जानकारी मिलते ही भखारा थाना पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी पक्षों से चर्चा की। प्रशासनिक हस्तक्षेप और स्थानीय स्तर पर बातचीत के बाद सहमति बनी कि शव का अंतिम संस्कार गांव में न कर ईसाई कब्रिस्तान में किया जाए। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के शव को देर शाम ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया। घटना के दौरान हिन्दू जागरण मंच के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे संभावित विवाद टल गया और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रही।