Advertisement Carousel

Valentine Day 2024: गर्लफ्रेंड को जरूर पसंद आएगी लखनऊ की ये खुफिया पार्क, वैलेंटाइन डे पर लगी है कपल्स की भीड़

Valentine Day Week 2024: आज यानी 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक दुनियाभर में ‘वैलेंटाइन डे’ मनाया जाता है. इस सप्ताह की शुरुआत ‘रोज डे’ हो गई है. 8 फरवरी प्रपोज डे, 9 फरवरी चॉकलेट डे, 10 फरवरी टेडी डे, 11 फरवरी प्रॉमिस डे, 12 फरवरी हग डे, 13 फरवरी किस डे और 14 फरवरी वैंलेटाइन डे मनाया जाएगा. कपल्स ही नहीं दूसरे लोग भी इसे सेलिब्रेट करते हैं. इस वैलेंटाइन डे आप लखनऊ में मौजूद इन पार्क में जाकर मौज मस्ती कर सकते हैं.

कुकरैल घड़ियाल पार्क

लखनऊ में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए बेस्ट पार्क कुकरैल घड़ियाल पार्क है. जो सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहा है. 14 फरवरी तक इस पार्क में कपल्स और लोगों की भीड़ देखने को मिलती है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में मौजूद अंबेडकर पार्क में जाकर आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं. इस पार्क में हाथियों की मूर्तियां हैं साथ ही फाउंटेन भी लगा है. इसके अलावा यहां म्यूजियम भी है. अंबेडकर पार्क सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक ही खुला रहता है.

लोहिया पार्क

वैलेंटाइन डे के मौके पर आप लोहिया पार्क घूमने के लिए जा सकते हैं. लखनऊ का लोहिया पार्क करीब 80 एकड़ में फैला है. यहां आपको सुंदर बागवानी, पैदल ट्रैक, एक कृत्रिम झील और एक टावर देखने को मिल जाएगा. लोहिया पार्क सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला रहता है.