14 फरवरी का दिन कपल्स के लिए बेहद खास होता है. इस दिन हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे पर कपल्स अलग-अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार करते हैं और इस दिन को यादगार बनाने और स्पेशल फील कराने के लिए लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देते हैं, पर गिफ्ट्स देते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ तोहफे ऐसे होते हैं जो रिश्तों में नकारात्मकता लाते हैं. आइए जानते हैं इस वैलेंटाइन डे कौन से तोहफे गिफ्ट करने से बचना चाहिए.
जूते
अगर आप अपने पार्टनर को उनके फेवरेट शूज गिफ्ट करना चाहते हैं तो ऐसा न करें. जूते नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं साथ ही इससे आपका रिश्ता भी खराब होता है.
रुमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी दोस्त या अपने पार्टनर को रुमाल देने से रिश्तों में कड़वाहट आती है. रुमाल भेंट करने से आपकी दोस्ती मे दरार भी आ सकती है.
परफ्यूम
वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को परफ्यूम कभी गिफ्ट न करें. ऐसा करने से रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं और गलतफहमी बढ़ने लगती है.
ताजमहल
ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है पर ताजमहल का शो पीस देना अशुभ माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल मुमताज का मकबरा है और वास्तु शास्त्र में कब्र जैसी चीजें रिश्ते में निगेटिविटी ला सकती हैं.







