सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी में ड्यूटी के दौरान अस्पताल के एक कमरे में शराब और चिकन पार्टी करने का आरोप लगा है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड बॉय प्रेम कुशवाहा को निलंबित कर दिया है।
सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज










