Advertisement Carousel

Breaking News : उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाओं ने बदला मौसम (Weather), तेज गर्मी के साथ छाएंगे बादल, बारिश की भी संभावना

weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम बदल रहा है। उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म व शुष्क हवाओं की वजह से अब गर्मी पड़ने लगी है। कई दिनों से दोपहर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ तपिश भी बढ़ रही है। इस बीच, प्रदेश में 20 अप्रैल के बाद मौसम का फिर बदलेगा। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त ठंडी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार है। इससे आज बस्तर क्षेत्र में हल्की वर्षा के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है।

लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। 20 अप्रैल के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। गर्मी बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों व आइसक्रीम की मांग काफी बढ़ गई है।

अर्जुनी सबसे गर्म रहा

इससे पहले मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के कारण उमस में भी बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश भर में मंगलवार को अर्जुनी (बलौदाबाजार) सबसे गर्म रहा, एआरजी अर्जुनी (बलौदाबाजार) का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।