Advertisement Carousel

Raipur Crime: यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदेश सचिव पर चाकुबाजो ने किया हमला, नेताओं ने पुलिस थाने का किया घेराव

Raipur Crime: बड़ी खबर राजधानी रायपुर से आ रही है, जहां चाकुबाजो के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने आम आदमी के साथ – साथ अब नेताओं को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया हैं।

Raipur Crime: ताजा मामला बीत रात बजरंग होटल कारोबारी और यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा एवं प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद को बदमाशों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वही इस घटना के बाद से आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

Raipur Crime: आपको बता दें कि तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए यूथ कांग्रेसी नेता पहुंचे थे। वहीं चाकूबाजी की इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत यूथ कांग्रेसियों ने मौदहापारा थाने का घेराव किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगा है, फिलहाल इस मामले पर अभी कोई नई जानकारी सामने तो नहीं आई है लेकिन इसे लेकर लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है।