8 अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री मेडल और जेल विभाग के
8 अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक दिए बघेल ने
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल, सराहनीय सुधार सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने वर्ष 2021 और 2020 में इन पुरस्कारों के लिए चयनित अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के दस अधिकारियों कों इस साल (2022) के पुलिस वीरता पदक, दस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, आठ अधिकारियों को केंद्र गृह मंत्री मेडल तथा जेल विभाग के आठ अधिकारियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक से पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और छत्तीसगढ़ बल, बीजापुर में 15वीं वाहिनी के सेनानी विवेक शुक्ला को भी सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया।
सम्मानित पुलिस कर्मियों-अफसरों की सूची











