Advertisement Carousel

दीपावली पर बधाईयों का तांता, प्रशासनिक अमले सहित आम लोगों से मिले मुख्यमंत्री बघेल

आईएएस-आईपीएस के अलावा विभिन्न समूह व संगठन के लोगों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ वासियों को बधाईयां दी है।

दीपावली के मौके पर उनसे मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों के अलावा सामान्य वर्ग भी उनसे मिल रहा है।

बच्चों को उपहार भेंट कर दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से श्री प्रयास एजुकेशन सोसाइटी के बच्चों ने भी सौजन्य मुलाकात की। बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से पेंटिंग किए हुए मिट्टी की दिए भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं और उपहार स्वरूप चॉकलेट के पैकेट भेंट किये।

उपहार पाकर बच्चे काफी खुश थे, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री प्रयास एजुकेशन सोसाइटी के संरक्षक सुशील ओझा और यामिनी, स्पूर्ति, प्रीति, झरना एवं खुशी मौजूद थी।

रायपुर पुलिस प्रशासन के अफसरों

ने मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

धनतेरस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने भी उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी और सभी की कुशलक्षेम की कामना की। इस अवसर पर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और नगर निरीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

रायपुर जिला प्रशासन के अफसरों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

धनतेरस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शाम यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें भी दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी की कुशलक्षेम की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर एन.आर. साहू, विजेंद्र बहादुर एवं बी.सी. साहू और ज्वाइंट कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, सिमी नाहिद, निधि साहू एवं रुचि शर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने

भी दी दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों ने मिलकर उन्हें धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का अपने निवास में स्वागत किया और बड़ी आत्मीयता से शुभकामनाएं स्वीकार की और सभी का मुंह मीठा कराकर उन्हें भी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायक ममता चन्द्राकर, अनिता योगेन्द्र शर्मा, छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक पार्षदों, नागरिकों, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अनेक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।