Advertisement Carousel

बीएड की 14 हजार सीटों के लिए 29 से भरे जाएंगे विकल्प फार्म, 18 अगस्त को जारी होगी पहली लिस्ट

इस बार 149 संस्थानों में होंगे बीएड के एडमिशन,

डीएलएड के लिए भी काउंसिलिंग 29 से शुरू होगी

रायपुर। बीएड व डीएलएड में काउंसिलिंग BEd and DElEd counseling की प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू होगी। राज्य में बीएड की 14 हजार सीटें हैं। इसके लिए 29 जुलाई से विकल्प फार्म भरे जाएंगे। पहले चरण के लिए पहली लिस्ट 18 अगस्त को जारी होगी।

इस बार बीएड के 149 संस्थानों में दाखिले होंगे। पिछली बार की तुलना में संख्या बढ़ी है। एससीईआरटी SCERT के अफसरों का कहना है कि काउंसिलिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। किन-किन कॉलेजों में इस बार प्रवेश दिए जाएंगे उसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

 तीन चरणों में होगी काउंसिलिंग की प्रक्रिया

बीएड परीक्षा (फाइल फोटो)

पिछले दिनों बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी हुए। इस बार बीएड के लिए 122747 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। ओवरऑल रैंक के आधार पर सीटों का आबंटन होगा। जानकारी के मुताबिक बीएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी।

बीएड प्रवेश के पहले चरण में 29 जुलाई से 7 अगस्त तक विकल्प फार्म भरे जाएंगे। दावा-आपत्ति के लिए 12 अगस्त को लिस्ट जारी होगी। दावा-आपत्ति के निपटारे के बाद 18 अगस्त को पहली लिस्ट जारी होगी। जिन अभ्यर्थियों को सीटें मिलेंगी उन्हें 25 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में प्रवेश लेना होगा।

दूसरी सूची 5 सितंबर को

बीेएड के लिे 5 सितंबर को दूसरी सूची जारी होगी। इसके अनुसार 9 सितंबर तक दाखिले होंगे। प्रवेश का दूसरा चरण 13 सितंबर से शुरू होगा। इसके अनुसार 17 सितंबर तक विकल्प फार्म भरे जाएंगे। द्वितीय चरण की पहली लिस्ट 24 सितंबर को जारी होगी।

इसके तहत 29 सितंबर तक प्रवेश होंगे। द्वितीय चरण की दूसरी लिस्ट 11 अक्टूबर को जारी होगी। बीएड में प्रवेश का तीसरा चरण 19 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके तहत 22 अक्टूबर तक विकल्प फार्म भरे जाएंगे। इस तरह से बीएड में प्रवेश की प्रक्रिया 10 नवंबर तक चलेगी।

व्यापमं की प्रवेश परीक्षा में अधिक फार्म बीएड के लिए

बीएड उपरांत शैक्षणिक कार्य में संलग्न शिक्षिका (फाइल फोटो)

इंजीनियरिंग, कृषि, फार्मेसी, पॉलिटेक्निक, बीएड, डीएलएड समेत अन्य की प्रवेश परीक्षा व्यापमं से आयोजित की जाती है। इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए सबसे अधिक 162841 फार्म मिले थे।

हालांकि, इनमें से 122747 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछली बार प्री-बीएड में 69 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जानकारों का कहना है कि छग के अलावा अलग-अलग राज्यों में शिक्षकों की भर्ती हुई। अब भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

डीएलएड की साढ़े छह हजार सीटें

डीएलएड में प्रवेश के लिए भी 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विकल्प फार्म भरे जाएंगे। प्रवेश केलिए पहली लिस्ट 16 अगस्त को जारी होगी। बीएड की तरह ही डीएलएड में प्रवेश की प्रक्रिया तीन चरणों में चलेगी। गौरतलब है कि राज्य में डीएलएड की साढ़े छह हजार सीटें हैं। लेकिन इस बार 57657 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं।